ग्राम श्री कविता प्रश्न उत्तर | Class 9th Hindi Chapter 13

Gram Shree Question Answer

Gram Shree Kavita Question Answer

प्रश्न 1. कवि ने गाँव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है ?

उत्तर – कवि ने गाँव को हरता जन मन अर्थात प्रत्येक व्यक्ति के मन को आकृष्ट करने वाला कहा है, क्योंकि गाँव की प्राकृतिक छटा अत्यधिक मनमोहक है। वह मरकत के खुले डिब्बे के समान सुंदर है। उस पर नीले आकाश के आच्छादित होने से उसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। यहाँ का वातावरण अत्यंत शांत एवं स्निग्ध है।

प्रश्न 2. कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है ?

उत्तर – प्रस्तुत कविता में वसंत के मौसम का वर्णन है। आम के वृक्षों पर बौर आना, कोयल का कूकना और चारों ओर फूलों का खिलना सिद्ध करता है कि यह शरद् ऋतु का अंत और बसंत का आगमन है।

प्रश्न 3. गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है ?

उत्तर – वस्तुतः ‘मरकत’ एक प्रकार का चमकदार रत्न है। अतः स्पष्ट है कि इस रत्न से निर्मित डिब्बा भी अत्यंत सुंदर होता है। कवि की दृष्टि में बसंत की धूप में गाँव भी वैसा ही सुंदर दिखाई दे रहा था। इसीलिए कवि ने उसे ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ कहा है।

प्रश्न 4. अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं ?

उत्तर – अरहर और सनई के खेत कवि को सोने की किंकिणियों के समान सुंदर दिखाई देते हैं।

प्रश्न 5. भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) बालू के साँपों से अंकित गंगा की सतरंगी रेती
(ख) हँसमुख हरियाली हिम-आतप सुख से अलसाए-से सोए

उत्तर – (क) प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने गंगा के तट पर फैली प्राकृतिक सुषमा का अत्यंत मनोरम चित्रण किया है। गंगा के तट पर फैली हुई रेत में चमकते कणों के कारण ही कवि ने उसे सतरंगी रेत कहा है। इसी प्रकार रेत पर हवा या पानी के बहाव के कारण बनी लहरों की सौंप से अंकित कहा है।

(ख) प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने ग्रामीण अंचल में फैली हुई हरियाली की सुंदरता का उल्लेख किया है। कवि को वहीं की हरियाली हँसती हुई सी लगती है और सर्दी की धूप में सुख का अनुभव करती हुई वह अलसाई हुई भी प्रतीत होती है। कहने का भाव है कि कवि ने हरियाली का मानवीकरण करके उसके सौंदर्य को अत्यंत आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया है।

इन्हें भी पढ़े :-
ग्राम श्री कविता व्याख्या
कैदी और कोकिला प्रश्न उत्तर
कैदी और कोकिला कविता व्याख्या

प्रश्न 6. निम्न पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?
तिनकों के हरे हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक।

उत्तर – (i) ‘हरे-हरे’ में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है, (i) ‘हिल हरित’ में अनुप्रास अलंकार की छटा है, (iii) ‘हरित रुधिर’ में विशेषण विपर्यय अलंकार है।

प्रश्न 7. इस कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है, वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है ?

उत्तर – प्रस्तुत कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है, वह भारत के उत्तरी भू-भाग में स्थित है।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8. भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर – प्रस्तुत कविता में कवि ने ग्रामीण क्षेत्र की प्राकृतिक सुषमा का वर्णन अत्यंत सजीव एवं आत्मीयतापूर्ण भावों में किया है। कवि के द्वारा व्यक्त भाव उनके हृदय की सच्ची अनुभूति हैं। उन्होंने इन भावों को सरल, सहज एवं प्रवाहमयी शुद्ध साहित्यिक | हिंदी भाषा में व्यक्त किया है। कवि ने इस कविता में विभिन्न अलंकारों का प्रयोग करके उसे अलंकृत भी बनाया है। भाषा भावों को अभिव्यक्त करने में पूर्णतः सक्षम है।

ग्राम श्री कविता प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. ‘ग्राम श्री’ कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – ग्राम श्री’ शीर्षक कविता का उद्देश्य गाँव के प्राकृतिक वातावरण का सजीव चित्रण करना है। कवि ने गांवों के दूर-दर तक फैले हुए हरे-भरे खेतों, फल-फूलों से लदे हुए वृक्षों तथा गंगा के किनारे फैले रेत के चमकीले कणों की ओर पाठक का ध्यान विशेष रूप से आकृष्ट किया है। खेतों में खिली सरसों की पीतिमा तथा खेतों में खड़ी अन्य फसलों को देखकर कवि का मन प्रसन्नता से खिल उठता है। विभिन्न पक्षियों की मधुर मधुर ध्वनियाँ सुनाई पड़ती हैं। गंगा के तट पर बैठे हुए विभिन्न पक्षियों के सौंदर्य की ओर संकेत करना भी कवि नहीं भूलता। कहने का भाव है कि प्रस्तुत कविता में कवि का प्रमुख लक्ष्य ग्राम्य प्राकृतिक वातावरण का पूर्ण चित्र अंकित करना है जिसमें कवि पूर्णतः सफल रहा है।

प्रश्न 2. कवि को पृथ्वी रोमांचित क्यों लगी है ?

उत्तर – कवि को पृथ्वी रोमांचित इसलिए लगी है क्योंकि जब कोई रोमांचित होता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी प्रकार जब गेहूँ और जो की बालियों आई तो वे रोंगटों की भाँति खड़ी हुई-सी लगीं। अतः कवि द्वारा उन्हें देखकर पृथ्वी का रोमांचित-सा लगना उचित प्रतीत होता है।

प्रश्न 3. ‘ग्राम श्री’ नामक कविता में किस मौसम का और कैसा उल्लेख किया गया है ?

उत्तर – ‘ग्राम श्री’ कविता गाँव के वातावरण को उद्घाटित करने वाली कविता है। इसमें कवि ने शिशिर ऋतु के मौसम का सजीव चित्रण किया है। इसी मौसम में ढाक और पीपल के पत्ते गिरते हैं। आम के वृक्ष पर मंजरियाँ फुटली और चारों ओर फूल खिल उठते हैं। फूलों पर तितलियाँ और और मंडराने लगते हैं। हर प्रकार की सब्जियों उपलब्ध होती हैं। गेहूं तथा जो के पौधों में बालियों फूट पड़ती हैं। सरसों के फूल खिल जाते हैं। चारों और प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण छा जाता है।

प्रश्न 4. शिशिर ऋतु में सूर्य की किरणों का प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर – शिशिर ऋतु में आसमान बिल्कुल साफ होता है और सूर्य पूर्ण रूप से चमकने लगता है। इस ऋतु में सूर्य की किरणों से हरियाली में चमक आ जाती है। हरियाली अधिक कोमल और मखमली प्रतीत होने लगती है। ऐसा लगता है मानो हरियाली पर चाँदी बिछ गई हो। तिनके ऐसे सजीव हो उठते हैं कि मानो नसों में हरा खून प्रवाहित होने लगता है।

Leave a Comment