51 कृष्णा कोट्स इन हिंदी : Krishna Quotes in Hindi (कृष्णा सुविचार PDF)

Krishna Quotes in Hindi : नमस्कार प्यारे दोस्तों ! आज के इस पोस्ट में हम भगवान श्रीकृष्ण जी द्वारा प्रदत्त विचारों को आपके साथ साँझा करने जा रहें है। प्रभु श्री वासुदेव कृष्ण जी ने गीता के उपदेश के माध्यम से इस संसार को ऐसे विचारों को देने का काम किया है जो हमारे जीवन के लिए अमृत से कम नहीं है। यदि हम इन कोट्स को अपने जीवन में लागू करने का थोड़ा-बहुत भी प्रयास करते है तो हमारा जीवन खुशियों से लहलहा उठेगा

Krishna Quotes in Hindi

Krishna Quotes in Hindi

1. हे अर्जुन !, मैं भूत, वर्तमान और भविष्य के सभी प्राणियों को जानता हूँ, किन्तु वास्तविकता में कोई मुझे नहीं जानता। 

2. श्री कृष्ण ने कहा है, अगर तुम्हें किसी ने दुखी किया है तो बुरा मत मानना। लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते है, जिस पेड़ पर ज्यादा मीठे फल होते है।

3. इस संसार में मूर्ख व्यक्ति, अधर्मी, अज्ञानी व नास्तिक प्रकृति का व्यक्ति, मेरी शरण स्वीकार नहीं कर सकता।

4. धर्म युद्ध में कोई भी व्यक्ति निष्पक्ष नहीं रह सकता है। धर्म युद्ध में जो व्यक्ति धर्म के साथ नहीं खड़ा है। इसका मतलब है वह अधर्म का साथ दे रहा है, वह अधर्म के साथ खड़ा है।

5. फल की चिंता किये बिना अपना सत्क्रम किये जाओ ।

6. मान, अपमान, लाभ-हानि, खुश हो जाना या दुखी हो जाना यह सब मन की शरारत है।

7. संतुष्ट मन इस विश्व का सबसे बड़ा धन है।

8. दिव्यता केवल शक्तिशाली होने में नहीं, बल्कि वास्तविक दिव्यता दूसरों में शक्ति जाग्रत करने में है।

9. जीवन में समय चाहे जैसा भी हो, परिवार के साथ रहो। सुख हो तो बढ़ जाता है, और दुःख हो तो बट जाता है।

10. जो अपने मन पर नियंत्रण नहीं रखता, वह स्वयं का शनै – शनै शत्रु बनता जाता है।

11. उस इंसान का मंजिल से भटक जाना तय है जिसकी संगत में नकारात्मक लोग रहते हैं।

12. अंत काल में जो मनुष्य मेरा स्मरण करते हुए, देह त्याग करता है वह मेरी शरण में आता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि अंत काल में मेरा चिंतन करें।

13. जीवन में आधे दु:ख इस वजह से आते है, क्यूंकि हमने उनसे आशाऐं रखी जिन से हमें नहीं रखनी चाहिए थी।

14. मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है, जैसा वो विश्वास करता है वैसा वो बन जाता है।

15. अगर व्यक्ति शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता पिता को पहचान ले तो जिंदगी में कभी कोई कठिनाई नही आएगी। 

16. जीवन में वाणी को संयम में रखना अनिवार्य है क्योंकि वाणी से दिए हुए घाव कभी भरे नहीं जा सकते।

17. स्वार्थ संसार का एक ऐसा कुआं है जिसमें गिरकर निकल पाना बड़ा कठिन होता हैं।

18. आत्म-ज्ञान की तलवार से काटकर अपने ह्रदय से अज्ञान के संदेह को अलग कर दो।

19. शब्द उतने ही बाहर निकालने चाहिए, जिन्हें वापिस भी लेना पड़े तो खुद को तकलीफ न हो।

20. कृष्ण कहते हैं जब – जब संसार में धर्म की हानि होगी, अधर्म की विजय। तब – तब मैं इस पृथ्वी पर अवतार लूंगा। 

कृष्णा कोट्स हिंदी में

21. अपने जीवन में कभी भी ना किसी को आनंद में वचन दे, ना क्रोध में उत्तर दे और ना ही दुख में कभी निर्णय ले।

22. प्रेम सदैव माफी मांगना पसंद करता है और अहंकार सदैव माफी सुनना पसंद करता है।

23. एक बार माफ़ करके अच्छे बन जाओ, पर दुबारा उसी इन्सान पर भरोसा करके बेवकूफ कभी न बनो।

24. जिंदगी में सब कुछ ख़त्म होना जैसा कुछ भी नही होता, हमेशा एक नही शुरूआत हमारा इन्तजार कर रही होती हैं।

25. मनुष्य का जीवन केवल उसके कर्मों पर चलता है, जैसा कर्म होता है, वैसा उसका जीवन होता है।

26. आत्मा न तो जन्म लेती है, न कभी मरती है और ना ही इसे कभी जलाया जा सकता है, ना ही पानी से गीला किया जा सकता है, आत्मा अमर और अविनाशी है।

27. अपनी पीड़ा के लिए संसार को दोष मत दो अपने मन को समझाओ तुम्हारे मन का परिवर्तन ही तुम्हारे दुखों का अंत है।

28. जो दूसरों की तकलीफों को समझते हैं, जिनमें दया है, दिल से अच्छे हैं। उन्हें दोबारा जन्म लेना नहीं पड़ता।

29. यदि कोई व्यक्ति प्रेम से, भक्ति से, पुष्प, फल, जल भी मुझ पर चढ़ा दे तो उसी भाव से उसे स्वीकार करता हूं वह मेरा प्रिय भक्त होता है।

30. यदि आप किसी के साथ मित्रता नहीं कर सकते हैं, तो उसके साथ शत्रुता भी नहीं करना चाहिए।

31. अपने परम भक्तों, जो हमेशा मेरा स्मरण या एक-चित्त मन से मेरा पूजन करते हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से उनके कल्याण का उत्तरदायित्व लेता हूँ।

32. कृष्ण कहते हैं जैसे प्राणी अपने पुराने कपड़ों उतार कर फेंक देता है, नए को धारण करता है। उसी प्रकार यह आत्मा पुराने शरीर से त्याग करके नया शरीर प्राप्त करती हैं।

33. न हार चाहिए ना जीत चाहिए। जीवन में अच्छी सफलता के लिए परिवार और कुछ मित्र का साथ चाहिये।

34. मैं हीं इस सृष्टि की रचना करता हूँ, मैं हीं इसका पालन-पोषण करता हूँ और मैं हीं इस सृष्टि का विनाश करता हूँ।

35. जो हुआ अच्छा हुआ, जो होगा अच्छा होगा। स्वयं को मुझ पर छोड़ दो अपने कर्म पर ध्यान दो। कर्म ऐसा जो स्वार्थरहित पापरहित हो।

36. वह दिन मत दिखाना कान्हा कि हमें खुद पर गुरुर हो जाए, रखना अपने दिल में इस तरह कि जीवन सफल हो जाए।

37. संदेह की स्याही से संबंध के पृष्ठ पर कभी शुभ अंकित नहीं होता इसलिए अपने मन के विचार और संबंधों का आधार दोनों ही शुभ रखें।

38. क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है, जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।

39. जीवन में आधे दुख इस कारण जन्म लेते हैं, क्योंकि हमारी आशाएं बड़ी होती है। इन आशाओं का त्याग करके देखो, जीवन में सुख ही सुख है।

40. कृष्ण ने दुष्टों को भी अपनी गलती सुधारने का मौका दिया, क्योकि वो किसी मनुष्य को नहीं उसके अंदर के बुराई को मारना चाहते थे।

कृष्णा सुविचार in Hindi

41. इंसान की सोच ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है वरना दुनिया में एक नाम के अनेक इंसान है।

42. मैं हमेशा तुम्हारे साथ और तुम्हारे आसपास रहता है चाहे तुम कुछ भी कर रहे हों

43. इस शरीर का मोह मत करो, यह तो माटी है माटी में मिल जायेगा, अमर तो आत्मा है जो परमात्मा में मिल जाएगी।

44. जिस इंसान के चारों तरफ नकारात्मक लोग रहते हैं, उस इंसान का मंजिल से भटक जाना तय है

45. ठंड या गर्मी, सुख या दर्द का अनुभव करें। ये अनुभव क्षणभंगुर हैं; वे आते हैं और जाते हैं। उन्हें धैर्यपूर्वक सहन करें।

46. जीवन में कभी भी किसी से अपनी तुलना मत कीजिये, आप जैसे हैं सर्वश्रेष्ठ हैं।

47. मेरे लिए न कोई घृणित है और न ही कोई प्रिये, न कोई निर्धन है और न ही कोई धनी, बस जो भक्ति भाव के साथ मुझे याद करते हैं मैं उनका हूँ और वो मेरे

48. मन उन लोगों के लिए दुश्मन की तरह काम करता है जो इसे नियंत्रित नहीं करते हैं। और जिसने अपने मन को जीत लिया है, उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है

49. जिनके मन और आत्मा में सामंजस्य है, जो इच्छा और क्रोध से मुक्त हैं, जो अपनी आत्मा को जानते हैं, उनके साथ ईश्वर की शांति है।

50. आनंद आनंदघन घनश्याम से जुड़कर ही मिलेगा व्यर्थ में कहीं और खोज कर समय का नुकसान नहीं करना चाहिए

51. मैं सभी प्राणियों के हृदय में स्थित आत्मा हूँ। मैं सभी प्राणियों का आदि, मध्य और अंत भी हूँ।

Krishna Quotes PDF in Hindi

इस लेख के अंदर हमने श्री कृष्णा के प्रसिद्ध हिंदी कोट्स को शामिल किया है। यदि आपको ये कोट्स पसंद आएं हो तो आप कमेंट के जरिये हमें अवश्य बताएं। इसके अलावा भी यदि आपको किसी विशेष व्यक्तित्व के विचार चाहिए हो तो भी हमें कमेंट करें। श्री कृष्णा जी के सुविचार आपके पढ़कर अपने जीवन में लागू करने चाहिए ताकि आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएँ।

Leave a Comment