Contents
सुकरात के विचार
दोस्तों सुकरात वह व्यक्ति था जो आज से लगभग 2500 साल पहले भी तर्क और मौलिकता को आधार मानकर अपनी बात कहता था। उनके विचार आज के समय में भी उतने ही प्रभावशाली है जितने की पहले थे। यदि हम उनके द्वारा बताये गए विचारों पर चलते है तो निश्चित रूप से हमारे जीवन में अमूलचूल परिवर्तन देखा जा सकता है।
1. व्यक्ति को अपनी इच्छाओं पर काबू रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा इच्छाएं व्यक्ति के अंदर नफरत का भाव प्रकट करती है।
2. किसी भी प्रकार के गलत लोगों, गलत विचारों या गलत कार्य में की गयी मदद हमारी अच्छाई को मिटा देता है।
3. व्यक्ति को दिन में एकबार खुद से जरूर बात करनी चाहिए, जिससे उसे अपने बारे में पता चल सके।
4. व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत है; उसके विचार और बुद्धि, आप जैसा अपने बारे में सोचते हैं आप वैसे ही बन जाते हैं।
5. समस्या विहीन जीवन का कोई महत्त्व नहीं है क्योंकि समस्याएँ ही हमे जीवन की असली कीमत समझाती है।
6. जो व्यक्ति मुल्यहीन होते हैं वो सिर्फ खाने और पीने के बारे में ही सोचते हैं, पर जो व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं वे जीवन के मूल्यों के बारे में सोचते हैं।
7. मैं जानता हूं कि मैं बुद्धिमान हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं कुछ नहीं जानता हूं।
Sukrat Quotes in Hindi
8. व्यक्ति अपनी गलतियों को लगातार सुधारता रहे तो वह एक दिन महान अवश्य बन जाता है।
9. किसी भी समस्या को ठीक प्रकार समझने मात्र से हम समाधान के आधे रास्ते तक पहुंच जाते हैं।
10. व्यक्ति के अंदर का आश्वर्य ही, रहस्यमयी चीजों से पर्दा उठाकर उसे बुद्धिमान बनाता है।
11. परिवर्तन का नियम है अनावश्यक चीजों को त्यागकर नई चीजों का निर्माण करना।
12. हर एक व्यक्ति को शादी जरुर करनी चाहिए, क्योंकि यदि अच्छी बीवी मिली तो खुशियां आयेंगी और अच्छी बीवी ना मिली तो आप दार्शनिक तो जरूर बन जाओगे।
13. किसी व्यक्ति को शिक्षित बनाने का अर्थ उसे स्वयं सोचने पर मजबूर कर देना है।
14. एक सच्चा व्यक्ति हमेशा एक छोटे बच्चे की तरह कोमल और मासूम स्वभाव वाला होता है।
महान यूनानी दार्शनिक सुकरात के विचार
15. मैं सिर्फ एथेंस या ग्रीक का नागरिक मात्र नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व का नागरिक हूँ।
16. जो व्यक्ति अपने अज्ञान के बारे में जानता है, वह सबसे ज्यादा बुद्धिमान है।
17. महान व्यक्ति जीवन के मूल्यों पर चर्चा करते हैं, सामान्य व्यक्ति दुनियाई घटनाओं पर चर्चा करते हैं और निम्न कोटि वाले लोग एक दूसरे कि चुगली पे चर्चा करते हैं।
18. व्यक्ति के पास केवल धन होने से वह महान नहीं होता, बल्कि वह उस धन का कैसा उपयोग करता है यह बात उसे महान बनाती है।
19. जिंदगी की खुशी ज्यादा से ज्यादा कीमती चीजें पाने में नहीं है पर जो चीज़े खुद के पास है उसका आनंद लेने में ही है।
20. जिस व्यक्ति को अपनें अवगुण पता है और दूसरों के सद्गुण भी पता है वह आदमी जीवन में बहुत सफल आदमी बनता है।
21. व्यक्ति के लिए सबसे ज्यादा मूल्यवान ज्ञान है, धन नही है, क्योंकि धन तो अस्थिर होता है ,पर ज्ञान हमेशा के लिए रहता है।
22. व्यक्ति को कभी भी किसी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये उनकी आत्मा को भी मैला कर देता है।
23. ज्ञान की शुरुआत आश्वर्य से ही होती है।
24. प्रकृति की दी हुई चीजों का हमेशा विवेकपूर्ण और लोगों की भलाई में ही उपयोग करना चाहिए।
25. दुनिया में सबसे कठिन कार्य है स्वयं को काबू में रखना।
दोस्तों हमें उम्मीद है आपको सुकरात के विचार बहुत पसंद आएं होंगे। यदि आप सुकरात से संबंधित किसी प्रकार के अन्य विचार या चर्चा करना चाहते है तो नीचे कमेंट करके अवश्य शेयर करें। अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हिन्दीशाला को विजिट करते रहें।