Contents
आज के इस लेख में हम ‘मेरे सपनों का भारत पर निबंध’ आपके साथ साँझा करने जा रहें है। निबंध की कला छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए काफी उपयोगी होती है। इसीलिए उनको निबंधों को अच्छे से पढ़ और समझकर याद कर लेना चाहिए। इस वेबसाइट पर आप अनेक विषयों से संबंधित हिंदी निबंधों को पढ़ सकते है।
मेरे सपनों का भारत पर निबंध
भारत एक महान देश है। इसकी संस्कृति सबसे प्राचीन है। राजा दुष्यंत और शकुन्तला के पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। संसार में मेरे देश का बड़ा गौरव है। भारत देश उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक विभिन्न संस्कृतियों वाला देश है जहाँ अनेकता में एकता का बोलबाला हो। यहाँ के कण-कण में विभिन्नता का रस दिखाई देता है लेकिन इसके बाद ही यह देश एकता के बंधन में बंधा हुआ। मुझे मेरे देश की संस्कृति,खान-पान, वेशभूषा, भौगोलिक स्थिति आदि पर गर्व है और मैं बहुत ही भाग्यशाली हूँ कि मेरा जन्म हिंदुस्तान में हुआ है।
1. भौगोलिक स्थिति व जनसंख्या
भारत एक विशाल देश है। जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व भर में दूसरे स्थान पर है। इसकी वर्तमान जनसंख्या सवा सौ करोड़ से भी अधिक है। भारत के उत्तर में हिमालय, दक्षिण में लंका और हिंद महासागर हैं। इसमें अनेक प्रकार के पर्वत, नदियाँ और मरुस्थल हैं। भौगोलिक दृष्टि से यहाँ अनेक विविधताएँ हैं। भारत देश में 6 ऋतु पाई जाती हैं। ये 6 ऋतु – ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, शिशिर ऋतु, वसंत ऋतु और हेमंत ऋतु हैं।
2. सांस्कृतिक एकता
भारत में विभिन्न धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोग रहते हैं, किंतु फिर भी यहाँ सांस्कृतिक एकता विद्यमान है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा देश एक है। यहाँ अनेक महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। हरिद्वार, काशी, कुरुक्षेत्र, मथुरा, गया, जगन्नाथपुरी, द्वारिका आदि यहाँ के प्रसिद्ध तीर्थ है। शिमला, मसूरी, नैनीताल, मनाली, दार्जिलिंग आदि सुंदर पर्वतीय स्थान हैं। मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई आदि यहाँ के प्रमुख औद्योगिक केंद्र हैं। नई दिल्ली हमारे देश की राजधानी है।
3. कृषि प्रधान
भारत कृषि-प्रधान देश है। भारत में लगभग छह लाख गाँव बसते हैं। इसकी लगभग अस्सी प्रतिशत जनता गांवों में रहती है। यहाँ गेहूँ मक्का, बाजरा, ज्वार, चना, धान, गन्ना आदि की फसलें होती हैं। अन्न की दृष्टि से अब हम आत्म-निर्भर हैं। कृषि पैदावार में भारत दुनिया में दूसरे पायदान पर हैं। भारत में 58 % लोगों की आजीविका कृषि पर आधारित हैं। देश की राष्ट्रीय आय में भी बड़ा योगदान हैं। भारत दूध और दलों के उत्पादन में विश्व प्रथम स्थान हैं। जबकि चावल, गेहूं, गन्ना आदि फसलों किए उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर हैं।
इन्हें भी पढ़े :-
मेहनत के महत्व पर निबंध
भारत में गरीबी पर निबंध
भारत में बेरोज़गारी पर निबंध
4. उन्नतिशील
भारतवर्ष कई सदियों की गुलामी झेलने के बाद सन् 1947 में स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता मिलने के तुरंत पश्चात् ही यहाँ बहुमुखी उन्नति के लिए प्रयत्न आरंभ हो गए थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यहाँ अनेक प्रकार के कारखाने लगाए गए जिनमें आशातीत उन्नति हुई है। यहाँ अनेक प्रकार की योजनाएं आरंभ हुई। पंचवर्षीय योजनाओं के अंतर्गत हर क्षेत्र में भरपूर उन्नति हुई।
जिन वस्तुओं को हम विदेशों से मंगवाते थे, आज उन्हीं देशों को अनेक वस्तुएँ बनाकर भेजी जा रही हैं। विज्ञान के क्षेत्र में यहाँ बहुत उन्नति हुई है। परमाणु और उपग्रह के क्षेत्र में भी हम किसी से पीछे नहीं हैं।
5. भारत के महापुरुष
भारत महापुरुषों की जन्म स्थली है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, नानक आदि महापुरुष इसी देश में हुए हैं। महाराणा प्रताप, शिवाजी और गुरु गोबिंद सिंह जी इसी देश की शोभा थे। दयानंद, विवेकानंद, रामतीर्थ, तिलक, गांधी, सुभाष, चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह आदि इसी धरती का श्रृंगार थे। वाल्मीकि, व्यास, कालिदास, तुलसीदास, सूरदास, कबीर आदि की वाणी यहीं गूंजती रही। भारत ने ही वेदों के ज्ञान से संसार को मानवता का रास्ता दिखाया।
6. महान प्रजातंत्र
आज भारत में प्रजातंत्र है। यह एक धर्म-निरपेक्ष देश है। भारत संसार का सबसे बड़ा प्रजातंत्र गणराज्य है। हमारा अपना संविधान है। संविधान में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं। भारतीय संविधान भारत के लोगो को अनेक प्रकार की समानता और सवतंत्रता प्रदान करता हैं। भारतवासी सदा से शांतिप्रिय रहे हैं, किंतु यदि कोई हमें डराने या धमकाने का प्रयत्न करे तो यहाँ के रणबांकुरे उसके दाँत खट्टे कर डालते हैं।
निबंध का निष्कर्ष
तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है यहाँ प्रकृति की विशेष छटा देखने को मिलती है। यहाँ हर दो मास बाद ऋतु बदलती रहती है। कविवर जयशंकर प्रसाद ने ठीक ही लिखा है-“अरुण यह मधुमय देश हमारा।”