मेरे बचपन के दिन पाठ का सार
मेरे बचपन के दिन पाठ की लेखिका महादेवी वर्मा हैं। पाठ में लेखिका ने अपने बचपन के दिनों की प्रमुख घटनाओं का मनोरम चित्रण किया है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए लिखा है कि उनके खानदान में लड़कियों को पैदा होते ही मार दिया जाता था। अतः दो सौ वर्षों के बाद महादेवी ने अपने परिवार में जन्म लिया था। महादेवी के बाबा ने दुर्गा की पूजा करके कन्या को माँगा था। अतः महादेवी को बचपन में कोई कष्ट नहीं सहन करना पड़ा था। उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई थी।
उनके लिए घर पर ही उर्दू, फारसी, अंग्रेज़ी आदि को पढ़ाई का प्रबंध किया गया था। किंतु उनकी माता ने उन्हें हिंदी पढ़ना सिखाया था। महादेवी ने बचपन में ‘पंचतंत्र’ आदि का अध्ययन किया, किंतु उर्दू में उनका मन नहीं रमा। फिर उन्हें मिशन स्कूल में दाखिल करवा दिया गया। उन्हें मिशन स्कूल की प्रार्थना और कहाँ का वातावरण भी रास नहीं आया तब उन्हें क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज की पाँचवीं कक्षा में प्रवेश दिलवाया गया।छात्रावास में रहते हुए सुभद्राकुमारी चौहान से महादेवी जी की मित्रता हो गई।
सुभद्राकुमारी कविताएँ लिखती थी। महादेवी जी की माता भी भक्ति के गीत लिखती व गाती थी। इन्हें माता से ही कविता लिखने की प्रेरणा मिली थी। इन्होंने पहले ब्रजभाषा में लिखना आरंभ किया था। सुभद्राकुमारी चौहान की संगति में रहकर महादेवी जी भी खड़ी बोली हिंदी में कविता लिखने लगी थीं। जब सुभद्राकुमारी चौहान को पता चला कि वह छिप-छिपकर कविताएँ लिखती है तो उसने इनकी कापियाँ ढूंढकर कविताओं का पता लगाया और सारे छात्रावास में इस रहस्य को उजागर कर दिया।
तब दोनों में पक्की मित्रता हो गई। जब दूसरी छात्राएं खेला करती तो ये दोनों बैठकर तुकबंदी किया करती थीं। सौभाग्य से वह तुकबंदी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छप जाती थी। महादेवी जी की कविता पर पकड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। वे अब कवि सम्मेलनों में भी भाग लेने लगी थीं। यह समय हिंदी प्रचार का समय था। महादेवी ने भी इस शुभ कार्य में अपनी कविताओं के माध्यम से महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया। कवि सम्मेलनों में श्री हरिऔध, श्रीधर पाठक व रत्नाकर जैसे महान् मनीषी होते थे।
ऐसे सम्मेलनों में महादेवी अपना नाम सुनने के लिए बड़ी व्याकुल रहती थी। अनेक कवि सम्मेलनों में महादेवी जी प्रथम स्थान पर रहीं। एक कवि सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार के रूप में उन्हें चाँदी का नक्काशीदार कटोरा मिला था। उन्हीं दिनों गाँधी जी आनंद भवन में आए थे। उन दिनों आनंद भवन स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र बना हुआ था। महादेवी जी और उनकी अनेक सखियाँ अपने जेब खर्च में से पैसे बचाकर देश हित के लिए देती थीं। महादेवी जी ने गाँधी जी को पुरस्कार में मिला चाँदी का कटोरा दिखाया। गाँधी जी ने उस समय उनकी कविता तो नहीं सुनी, उनका वह कटोरा अवश्य रख लिया।
महादेवी अपने कटोरे को देश के प्रति अर्पित करके बहुत प्रसन्न हुई थीं। महादेवी वर्मा के छात्रावास में अनेक स्थानों से आई हुई छात्राएँ रहती थीं। जेबुन्निसा नाम की एक मराठी लड़की महादेवी जी का साफ-सफाई का काम देखती थी वह हिंदी और मराठी दोनों भाषाएँ बोलती थी। किंतु वहाँ रहने वाली उस्तानी जीनत बेगम को मराठी बोलने पर एतराज था। किंतु जेवुन कहती है कि हम मराठी हैं, तो मराठी ही बोलेंगे। वहाँ अवध से आई हुई कन्याएँ अवधी बोलती थीं और बुंदेलखंड से आई हुई बालिकाएँ बुंदेली बोलती थीं।
सभी छात्राएँ एक मेस में खाना खाती थीं और एक प्रार्थना का उच्चारण करती थीं। वहाँ कोई विवाद नहीं था अर्थात वहाँ सांप्रदायिक भावना का नामोनिशान नहीं था। महादेवी ने विद्यापीठ में आने पर बेगम साहिबा का किस्सा लिखते हुए कहा है कि जब वह विद्यापीठ में उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु आई, तो भी उनके बचपन के संस्कार बने रहे। जिस भवन में महादेवी जी रहती थी, उसी में जवारा के नवाब भी रहते थे। उनकी बेगम आग्रह करती थीं कि महादेवी उन्हें ताई कहे। बेगम के बच्चे महादेवी की माँ को चची जान कहते थे।
दोनों परिवारो में अत्यधिक प्रेम था। बच्चों के जन्मदिन भी मिलकर मनाए जाते थे। बेगम साहिबा अपने बच्चों को तब तक पानी नहीं देती थी जब तक महादेवी उन्हें राखी न बाँधे। इसी तरह मुहर्रम पर इनके लिए भी नए वस्त्र बनते थे। इसी प्रकार महादेवी जी के छोटे भाई के जन्म के अवसर पर बेगम साहिबा ने उनके पिता से कहकर नेग लिया तथा बच्चे के लिए नए वस्त्र बनवाए। बच्चे का नाम भी बेगम ने ही ‘मनमोहन’ रखा था। वही मनमोहन बड़े होकर जम्मू और गोरखपुर विश्वविद्याल के वाइस चांसलर बने।
घर में अवधी बोली जाती थी, किंतु बाहर हिंदी व उर्दू का प्रयोग होता था। आरंभ में भारतवर्ष के वातावरण में जितनी निकटता व स्नेह का भाव था, यदि उतना बाद तक बना रहता तो भारतवर्ष की कहानी आज कुछ अलग प्रकार की होती।
मेरे बचपन के दिन पाठ प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. ‘मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य लड़कियों को सहना पड़ता है।’ इस कथन के आलोक में आप यह पता लगाएँ कि-
(क) उस समय लड़कियों की दशा कैसी थी ?
(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियाँ हैं ?
उत्तर – (क) उस समय भारतीय समाज में लड़कियों की दशा अच्छी नहीं थी। उन्हें प्रायः बोझ समझा जाता था और जन्म के समय ही मार दिया जाता था। लड़की के जन्म पर सारे घर में मातम छा जाता था। महादेवी ने अन्यत्र लिखा है कि लड़के के जन्म की प्रतीक्षा में बैंड वाले व नौकर-चाकर खुश बैठे रहते थे। लड़की के जन्म का समाचार मिलते ही सब चुपचाप विदा हो जाते थे। ऐसे वातावरण में लड़कियों के प्रति अन्याय होना स्वाभाविक ही था।
(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज स्थिति बदल चुकी है। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लड़के लड़कियों के बीच भेदभाव का दृष्टिकोण बदल रहा है। उनमें कोई भेदभाव नहीं समझा जाता। आज लड़कियों लड़कों से भी अधिक संख्या में पढ़ने-लिखने में आगे आ रही हैं, किंतु फिर भी लड़कियों के प्रश्न को लेकर कहीं-न-कहीं मन में एक कसक बाकी बची हुई है। उसका प्रमाण हम कन्या भ्रूण हत्या के रूप में देख सकते हैं। कन्या को जन्म लेने से पहले ही मार दिया जाता है। इससे लड़के-लड़कियों के अनुपात में अंतर हो गया है और समाज में अनेक समस्याएँ उत्पन्न होने का भय बना हुआ है।
प्रश्न 2. लेखिका उर्दू-फारसी क्यों नहीं सीख पाई ?
उत्तर – लेखिका की उर्दू-फारसी सीखने में जरा भी रुचि नहीं थी। लेखिका ने इस तथ्य को स्वयं स्वीकार किया है-“ये (बाबा) अवश्य चाहते थे कि मैं उर्दू-फारसी सीख पाऊँ।” लेकिन यह मेरे वश की बात नहीं थी। इसलिए जब उन्हें मौलवी साहब उर्दू-फारसी पढ़ाने घर पर आए तो वे चारपाई के नीचे जाकर छुप गई।
प्रश्न 3. लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ?
उत्तर – लेखिका की माँ हिंदी व संस्कृत का अच्छा ज्ञान रखती थी। उन्होंने ही उसे ‘पंचतंत्र’ पढ़ाया था लेखिका की माँ आस्थावादी थी। वह पूजा-पाठ में विश्वास रखती थी। वह हर रोज भगवान की वंदना करती थी। वह गीता का अध्ययन भी करती थी। इतना ही नहीं, लेखिका की माँ हिंदी में कविता भी लिखती थी और सूरदास व मीराबाई के पद भी गाती थी।
प्रश्न 4. जरा के नाव के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में जैसा है ?
उत्तर – लेखिका के परिवार के संबंध नवाब साहब के परिवार के साथ अपनों से भी बढ़कर कोगनने हो आई का नाम ‘मनमोहन’ रखा था। हर उस के समय उनके साथ न मिल जाती थी। ऐसे आत्मीय संबंधों को तो आज के युग में कल्पना भी नहीं की जा सकती तो एक-दूसरे पर संदेह करते हैं और उनका बना हुआ है।
इन्हें भी पढ़े :-
साँवले सपनों की याद पाठ प्रश्न उत्तर
नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया
प्रेमचंद के फटे जूते पाठ प्रश्न उत्तर
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 6. जेबुन्निसा महादेवी वर्मा के लिए बहुत काम करती थी। जेबुन्निसा के स्थान पर यदि आप होती होते महादेवी से आपकी क्या अपेक्षा होती ?
उत्तर – जेबुन्निसा के स्थान पर यदि हम महादेवी वर्मा के लिए काम करते तो हम उनसे यह अपेक्षा करते के वह हमें कविता लिखना सिखाए और हमारी पर्श-लिखाई में भी सहायता करे।
प्रश्न 6. महादेवी वर्मा को काव्य प्रतियोगिता में चींटी का कटोरा मिला था। अनुमान लगाइए कि आपको इस तथा का कोई पुरस्कार मिला हो और वह देशहित में या किसी आपदा निवारण के काम में देना पड़े तो आप कैसा अनुभव करेंगे/करेंगी।
उत्तर – महादेवी वर्मा को काव्य-प्रतियोगिता में विजयी होने पर चाँदी का कटोरा पुरस्कार स्वस्य मिला था। यदि हमें भी काव्य-प्रतियोगिता में विजयी रहने पर पुरस्कार के रूप में चाँदी का कटोरा मिले और उसे हमें देश हित या आपदा निवारण में देना पड़े तो हम अपने आपको समय क्योंकि यह एक महान कार्य होता है जिसमें हमें अपना योगदान करने का अवसर मिले। ऐसा करने पर हम सुख एवं संतोष अनुभव होगा और अपने ऊपर गर्व भी होगा।
प्रश्न 7. लेखिका ने छात्रावास के जिस बहुभाषी परिवेश की चर्चा की है, उसे अपनी मातृभाषा में लिखिए।
उत्तर – लेखिका ने छात्रावास के बहुभाषी परिवेश की चर्चा की है। वहीं विभिन्न भाषाएँ बोलने वाली रहती थीं। वहाँ हिंदी, संस्कृत मराठी आदि भाषाएँ बोलने वाली छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों से आकर एक साथ अध्ययन करती थीं। इसलिए व एक-दूसरी छात्रा के साथ रहती हवाओं को अपनी मातृभाषा के अतिरिक्त अन्य भाषाएँ सीखने का भी अवसर मिलता था।वहाँ हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी आदि भाषाएँ पढ़ाई जाती थी। सभी अपनी-अपनी मातृभाषा बोलने के लिए स्वतंत्र थी। कहीं भी भाषा को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं था।
प्रश्न 8. महादेवी जी के इस संस्मरण को पढ़ते हुए आपके मानस पटल पर भी अपने बचपन की कोई स्मृति उभरकर आई होगी, उसे संस्मरण शैली में लिखिए।
उत्तर – महादेवी जी के इस संस्मरण को पढ़कर हमारे मानस पटल पर भी बचपन की अनेक स्मृतियों उभरती हैं। जब में पाँचों कक्षा में पढ़ता था तो गाँव में सरदार बख्शी सिंह हमारे पड़ोसी थे उनके यहाँ कोई पुत्र नहीं था। उनकी दो बेटियाँ थी जिनका विवाह हो चुका था। सरदार जी मुझे अपने बेटे की भाँति मानते थे। उनके मन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था।
विभिन्न त्योहारों को दोनों परिवार साथ-साथ मनाते थे सरदार जी मुझे अपनी मोड़ी पर बिठाकर अनेक बार खेत में ले जाते थे। आरंभ में में पोई पर बैठने से डरता था, किंतु बाद में घोड़ी की सधारी करने में मुझे आनंद आता था। उनके आकस्मिक निधन पर मुझे बहुत दुख हुआ था। मुझे लगा था कि मेरे सिर से वह साया उठ गया था, जिसके नीचे बैठकर मैंने अपने बचपन के अनेक क्षण बिताए थे। आज भी बचपन की वे स्मृतियों मेरे मानस पटल पर ताज़ा हो आती हैं।
परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. “मेरे बचपन के दिन’ शीर्षक पाठ का उद्देश्य लिखिए।
उत्तर – मेरे बचपन के दिन संस्मरण में महादेवी वर्मा ने अपने बचपन की प्रमुख घटनाओं का वर्णन किया है। उन्होंने इ पाठ में बेटियों (कन्याओं) के प्रति समाज के संकीर्ण दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया है। उनके अपने परिवार में भी लड़कियों के जन्म को उचित नहीं माना जाता था। दो सौ वर्षों के पश्चात् उनके परिवार में कन्या (महादेवी) का जन्म हुआ था।
उन्होंने छात्रावास के जीवन में सुभद्रा कुमारी चौहान व अन्य छात्राओं से मित्रता के प्रसंगों का वर्णन कर तत्कालीन परिस्थितियों व छात्रावास के वातावरण को सजीव रूप में प्रस्तुत किया है। सम्पूर्ण पाठ में भारतीय जीवन-मूल्यों को उजागर करना भी प्रस्तुत पाठ का मूल उद्देश्य है।
प्रश्न 2. महादेवी वर्मा को कविता लिखने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली ?
उत्तर – महादेवी वर्मा को कविता लिखने की प्रेरणा अपनी माता से मिली थी। उनकी माता धार्मिक प्रवृत्ति की स्त्री थी। यह भजन लिखती भी थी और गाती भी थी। बचपन से ही महादेवी जी अपनी माता को गाते हुए सुनती थीं। यहाँ से उन्हें ब्रजभाष में लिखने की प्रेरणा मिली। जब वे क्रास्थवेट कॉलेज, इलाहाबाद में पढ़ने के लिए आई तो वहाँ छात्रावास में उनका परिचय सुप्रसिद्ध हिंदी कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान से हुआ। वे उस समय खड़ी बोली हिंदी में कविता लिखती थीं।
उनके संपर्क में आने पर महादेवी जी ने भी खड़ी बोली हिंदी में तुकबंदी करनी आरंभ कर दी। वे यहाँ कवि-सम्मेलनों में भी जाने लगीं। वे इलाहाबाद से प्रकाशि होने वाली स्त्री दर्पण’ नामक पत्रिका में कविताएँ भेजने लगी थी। उन्हीं दिनों महादेवी वर्मा ने कविता पाठ प्रतियोगिता में अनेक पुरस्कार भी प्राप्त किए थे। इस प्रकार महादेवी जी का काव्य लिखने में उत्साह दिनोंदिन बढ़ता गया।
प्रश्न 3. स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ कवि-सम्मेलनों व हिंदी के प्रचार-प्रसार के आयोजन का क्या लक्ष्य था
उत्तर – सन 1917 के आसपास भारतवर्ष स्वतंत्रता आंदोलन जोरों पर था महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। ये संपूर्ण देश को एक सूत्र में बाँधना चाहते थे भारत के बहुत बड़े भाग में हिंदी समझी व बोली जाती है, इसलिए स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ कवि सम्मेलनों व हिंदी के प्रचार-प्रसार का आयोजन किया जाता था। हिंदी के माध्यम से ही देश-प्रेम को उत्पन्न किया जा रहा था।
प्रश्न 4. ‘ताई साहिबा और लेखिका के परिवार में बड़ी घनिष्ठता थी’- इस कथन की समीक्षा कीजिए।
उत्तर – प्रस्तुत पाठ में लेखिका ने बताया है कि ताई साहिबा और उनके परिवार में आपस में बहुत प्रेम था। बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर दोनों परिवारों के लोग एक-साथ भोजन करते और शुभकामनाएँ देते। वे हर त्योहार को मिलकर मनाते थे। ताई साहिबा ने लेखिका के छोटे भाई का नामकरण भी किया था। नेग भी साधिकार प्राप्त किया था इन तथ्यों से कई साहिया व लेखिका के परिवारों में अत्यधिक घनिष्टता थी।
प्रश्न 5. छात्रावास में लेखिका और सुमद्राकुमारी के बीच मित्रता कैसे हुई ?
उत्तर – छात्रावास में लेखिका एवं सुभद्राकुमारी दोनों एक ही कमरे में राती थीं। सुभद्राकुमारी खड़ी बोली में कविता लिखती थीं। उनको कवयित्री के रूप में थोड़ी-बहुत प्रसिद्धि भी मिल चुकी थी। महादेवी जी उनसे बहुत प्रभावित थी और सुपकर थोड़ी बहुततुकबंदी भी करने लगी थी। जब सभा को महादेवी के इस रहस्य का पता चला तो उसने उसे और भी उत्साहित किया, जिससे दोनों की मला गहन होती चली गई। आगे चलकर दोनों साथ-साथ विभिन्न कवि सम्मेलनों में भी भाग लेने लगी थी।
प्रश्न 6. छात्रावास का वातावरण कैसा था ? सोदाहरण उत्तर दीजिए।
उत्तर – महादेवी जी कायवेट कॉलेज के छात्रावास में रहती थी। महादेवी जी ने उस समय के चातावरण के विषय में लिखा है कि उस समय का वातावरण बहुत अच्छा था। वहाँ रहने वाली छात्राओं में आपस में बहुत स्नेह था। वे सब एक-दूसरे की सहायता करती थी। उनमें सांप्रदायिकता का भाव नहीं था विविध धर्मों और विविध क्षेत्रों से जाई विविध भाषी छात्राएँ एक साथ बिना किसी भेदभाव के वहाँ रहती थीं।
उनमें से कोई अवधी बोलती, तो कोई बुंदेलखंडी में बाते करती थी। कॉलेज में हिंदी व उर्दू पढ़ाई जाती थी। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। अतः यह सिद्ध होता है कि यहाँ का वातावरण बड़ा हो एवं सहयोगी था।