मीराबाई के जीवन और साहित्य से संबंधित महत्वपूर्ण [30 प्रश्न-उत्तर]

आज के इस पोस्ट में हमने हिंदी साहित्य की एक बहुत बड़ी कवयित्री मीराबाई के जीवन और साहित्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब आपके साथ साँझा किये है। ये प्रश्न आपकी प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज़ एवं मीरा के साहित्य को समझने में काफी मददगार है। इसलिए आपको इन्हें अच्छे से पढ़ और समझ लेना चाहिए।

मीराबाई से संबंधित प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. मीराबाई किस काव्यधारा की कवयित्री थीं ?
उत्तर- मीराबाई कृष्ण काव्यधारा की कवयित्री थीं।

प्रश्न 2. मीराबाई का जन्म और मृत्यु कब और कहाँ हुई ?
उत्तर – मीराबाई का जन्म 1498 ई. में राजस्थान के कुड़की गाँव में तथा मृत्यु 1547 ई. के लगभग द्वारका गुजरात में मानी जाती है।

प्रश्न 3. मीराबाई का संबंध किस राजघराने से माना जाता है ?
उत्तर- मीराबाई का संबंध जोधपुर के संस्थापक राजा जोधाजी से माना जाता है। इनके पिता राजारत्न सिंह राजा जोधा जी के पुत्र राव दूदा जी के पुत्र थे। इनका पालन-पोषण मेड़ते में इनके दादा राव दादू जी ने किया था।

प्रश्न 4. मीराबाई का विवाह किस से हुआ था ?
उत्तर- मीराबाई का विवाह मेवाड़ के प्रसिद्ध राजा महाराजा सांगा के पुत्र कुंवर भोजराज के साथ हुआ था। इनके पति की शीघ्र मृत्यु हो गई थी। पारिवारिक यातनाओं से ग्रस्त होकर ये मेड़ता छोड़कर वृंदावन और फिर द्वारका चली गई थीं।

प्रश्न 5. मीरा की रचनाओं का परिचय दीजिए।
उत्तर – मीरा द्वारा रचित आठ कृतियाँ-गीत गोविंद की टीका नरसी जीरो माहेरी, गर्वगीत, फुटकर पद, राग गोविंद, राग सोरठ-संग्रह, मीरा की मल्हार तथा मीरा की है।

प्रश्न 6. मीरा को किस प्रकार के प्रणय की उपासिका माना जाता है ?
उत्तर- मीरा को उन्मुक्त प्रणय की उपासिका माना जाता है।

प्रश्न 7. मीरा का प्रेम कैसा है ?
उत्तर-मीरा का प्रेम लौकिक न होकर अलौकिक तथा दिव्य है।

प्रश्न 8. मीरा का प्रेमास्पद कौन है ?
उत्तर- मीरा का प्रेमास्पद ‘गिरिधर नागर’ है।

प्रश्न 9. मीरा की भक्ति कैसी है ?
उत्तर- मीरा की भक्ति ‘प्रेमभक्ति’ है।

प्रश्न 10. मीरा की काव्य-भाषा क्या है ?
उत्तर- मीरा की काव्य-भाषा राजस्थानी है, जिसमें यथास्थान ब्रज, गुजराती, पंजाबी आदि भाषाओं के शब्द भी देखे जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े :-
मीराबाई का जीवन परिचय
मीराबाई की प्रेम साधना
मीराबाई की काव्य कला

प्रश्न 11. मीरा किन के चरणों में नमन होना चाहती है ?
उत्तर- मोरा मन से श्री हरि के चरणों को स्पर्श करना चाहती है।

प्रश्न 12. मीरा ने श्रीकृष्ण के रूप का कैसे वर्णन किया है ?
उत्तर- श्रीकृष्ण के सिर पर मोर पंखों का मुकुट है, माथे पर तिलक, कानों में कुंडल, काले केश, अधरों का मुरली रख कर बजा रहे हैं तथा समस्त ब्रजनारियाँ उन पर न्योछावर हो रही है।

प्रश्न 13. कवयित्री के नेत्रों में कौन बसा हुआ है ?
उत्तर – कवयित्री के नेत्रों में नंदके लाल श्रीकृष्ण बसे हुए हैं।

प्रश्न 14. कवयित्री ने गोपाल को क्या माना है ?
उत्तर- कवयित्री के अनुसार गोपाल भक्तों की रक्षा करते हैं।

प्रश्न 15. लोग मीरा के संबंध में क्या कहते हैं ? मीरा क्या मानती है ?
उत्तर—लोग कहते हैं कि मीरा बिगड़ गई है जबकि मीरा मानती है कि वह तो गिरधर
के हाथों बिक गई है।

मीराबाई के साहित्य और जीवन के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 16. मीरा ने किन के साथ बैठकर लोक लाज त्याग दी थी ?
उत्तर- मीरा ने साधुओं के साथ बैठकर लोक लाज त्याग दी थी।

प्रश्न 17. मीरा किस के घर जाना चाहती है और क्यों ?
उत्तर- मीरा गिरधर के घर जाना चाहती है क्योंकि वे ही उस के सच्चे प्रियतम हैं।

प्रश्न 18. मीरा लोगों के रोकने पर भी क्या नहीं कर पाती ?
उत्तर- मीरा लोगों के रोकने पर भी श्याम के बिना नहीं रह पाती।

प्रश्न 19. मीरा ने कैसे देश को विचित्र कहा है ?
उत्तर- मीरा ने उस देश को विचित्र कहा है जहाँ साधुओं का निवास नहीं है।

प्रश्न 20. सास ने मीरा को क्या कहा था ?
उत्तर- सास ने मीरा को कुल का नाश करने वाली कहा था।

प्रश्न 21. मीरा हरि गुण क्यों गाना चाहती है ?
उत्तर— क्योंकि हरि यदि रूठ जाएँगे तो उसे कहीं भी स्थान नहीं

प्रश्न 22. ‘जोत में जोत मिला’ से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- आत्मा का परमात्मा में लीन हो जाना।

प्रश्न 23. बिरहिनी का दुख कौन जानता है ?
उत्तर- जिसने स्वयं इस दुख को सहन किया हो।

प्रश्न 24. बिरहिनी कैसी माला बनाती है ?
उत्तर- बिरहनी आँसुओं की माला पिरोती है।

प्रश्न 25. मीरा अपने घर किसे बुला रही है ?
उत्तर- मीरा अपने घर श्याम सुंदर को बुला रही है।

प्रश्न 26. मीरा अपने आराध्य गिरधर नागर से क्या चाहती है ?
उत्तर- मीरा चाहती है कि उसके गिरधर नागर उसे आवागमन के चक्र से छुटकारा
दिला दें। वह मोक्ष अथवा मुक्ति चाहती है।

प्रश्न 27. इस संसार को मीरा ने क्या कहा है ?
उत्तर- -मीरा के अनुसार यह संसार कुबुध का बर्तन है।

प्रश्न 28. मीरा ने रणछोड़ किसे कहा है ?
उत्तर- मीरा ने रणछोड़ श्रीकृष्ण को कहा है।

प्रश्न 29. मीरा के अनुसार मुक्ति कैसे मिलती है ?
उत्तर- मीरा के अनुसार सच्चे मन से प्रभु का नाम स्मरण करने से मुक्ति मिल सकती
है।

प्रश्न 30. मीराबाई के गुरु कौन थे?
उत्तर- मीराबाई के गुरु रविदास अथवा रैदास थे।

Leave a Comment