झांसी की रानी कविता प्रश्न-उत्तर PDF | Class 6th Chapter 10th Hindi

Jhansi Ki Rani Poem Question Answer

झांसी की रानी कविता प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. ‘किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई’

(क) इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है ?

(ख) काली घटा घिरने की बात क्यों कही गई है ?

उत्तर- (क) इस पंक्ति में झाँसी के राजा गंगाधर राव की मृत्यु के कारण रानी के विधवा होने से राजमहल की सारी खुशियों को शोक में बदलने की ओर संकेत किया गया है।

(ख) काली घटा घिरने पर जिस प्रकार सूर्य की किरणें बादलों से ढक जाती हैं और चारों तरफ प्रकाश कम हो जाता है; उसी प्रकार राजा की मृत्यु से झाँसी की खुशियों समाप्त हो गई और चारों तरफ से दुःख के बादल उमड़ने लगे।

प्रश्न 2. कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढ़ा’ कहकर और उसमें ‘नई जवानी’ आने की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती हैं ?

उत्तर-भारत को ‘बूढ़ा कहकर कवयित्री यह बताना चाहती है कि भारत लंबे समय से अंग्रेजों की गुलामी सहते हुए कमजोर हो गया था। इसकी दशा शिक्षित और जर्जर हो चुकी थी। ‘नई जवानी’ आने की बात कहकर कवयित्री यह बताना चाहती है कि अपनी खोई हुई आजादी को प्राप्त करनेके लिए देश में नया जोश पैदा हो गया था।

प्रश्न 3. झांसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था ?

उत्तर-झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम ‘छबीली’ या वह अपने पिता की अकेली संतान थी। कानपुर के नाना साहब की वह मुँहबोली बहन थी। लक्ष्मीबाई बचपन से ही बरछी, ढाल, कृपाण आदि हथियारों से खेलती थी। उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव से हुआ। विवाह के बाद वह झाँसी आई। राजा गंगाधर राव निःसंतान ही मर गए। अंग्रेजी सेना ने झाँसी को हड़पने के लिए धावा बोल दिया। रानी का लेफ्टिनेंट वॉकर के साथ युद्ध हुआ, जिसमें वॉकर को पराजित होना पड़ा। रानी ने कालपी और ग्वालियर पर अधिकार कर लिया। ग्वालियर के राजा सिंथिया की मदद से अंग्रेजी सेना के साथ पुनः रानी का मुकाबला हुआ घमासान युद्ध हुआ। रास्ते में नाला आ गया। वहीं रानी का घोड़ा अड़ गया। वहीं पर रानी वीरगति को प्राप्त हो गई। उनका नाम इतिहास में सदा के लिए अमर हो गया। रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बचपन में लक्ष्मीबाई को हथियार प्रिय थे। बरछी, ढाल, कृपाण तथा कटार आदि हथियार उनकी सहेली थे। उन्हें शिवाजी की वीरता की कहानियाँ जुबानी याद थीं। हमारा बचपन – हमें बचपन में हथियार नहीं मिलते। हथियारों की बजाय हम वीडियो गेम्स, कंप्यूटर, बिजली वाले खिलौनों से खेलते हैं। राष्ट्रगीत हमें भी जुबानी याद है।

प्रश्न 4. वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो।

उत्तर- वीर महिला की इस कहानी में शिवाजी, अर्जुन, शिव, नाना साहब, ताँतिया, पेशवा, धुंधूपंत, चतुर अजीमुल्ला सरनाम, अहमदशाह, ठाकुर कुँबर सिंह आदि महापुरुषों के नाम आए हैं। इतिहास की अन्य वीर स्त्रियों में रजिया सुल्तान, जीजाबाई आदि की कहानियों को पढ़ सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े :-
जो देखकर भी नहीं देखते प्रश्न-उत्तर PDF
साथी हाथ बढ़ाना कविता सार PDF
अक्षरों का महत्त्व पाठ प्रश्न-उत्तर PDF

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है?

उत्तर- कविता में स्वाधीनता संग्राम के आरंभिक दौर सन् 1857 की बात है। कविता के माध्यम से पता चलता है कि उस समय अंग्रेजों ने भारत के लोगों को बहुत तंग किया। इस कारण देश को आजाद कराने के लिए 1857 की क्रांति हुई।

प्रश्न 2. सुभद्रा कुमारी चौहान लक्ष्मीबाई को ‘मर्दानी’ क्यों कहती हैं?

उत्तर – लक्ष्मीबाई ने वीर सेनापतियों की तरह अंग्रेजों से युद्ध किया था। उसने पुरुषों की भाँति हथियारों से प्रेम करते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा की थी। इसलिए कवयित्री ने उसको ‘मर्दानी’ कहा है।

खोजबीन

प्रश्न 1. ‘बरछी,’ ‘कृपाण’, ‘कटारी’ उस ज़माने के हवियार थे। आजकल के हथियारों के नाम पता करो।

उत्तर- बंदूक, रिवॉल्वर, तोपें, गोले, मिसाइलें, बम आदि आजकल के हथियार हैं।

प्रश्न 2. लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियाँ ‘वीरांगना’ नहीं हुई क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता था। भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है? पता करो।

उत्तर – लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियाँ वीरांगना नहीं हुई क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं था। परंतु भारतीय सेनाओं की अब स्थिति वैसी नहीं है। आजकल की लड़कियाँ बढ़-चढ़कर भारतीय सेनाओं में भाग ले रही हैं। खास कर पायलट, पुलिस अधिकारी, पुलिस आदि पदों पर लड़कियाँ कार्य कर रही हैं।

Jhansi Ki Rani Question Answer PDF 

Leave a Comment